
ओंकारेश्वर। आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को आश्रम शांति निकेतन शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्री वैष्णव वृद्धाश्रम ओंकारेश्वर में सामाजिक न्याय विभाग खंडवा द्वारा अटल वयोवृद्ध अभ्युदय योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग के समग्र अधिकारी श्री प्रमोद मुजाल्दे, बाबू भाई पचोले, नगर परिषद से शर्मिला जी, आयुष विभाग से डॉ. दिलीप बिरला, पुलिस विभाग से महिला आरक्षक फुलवती, आरक्षक नितिन पाठक, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खंडवा से श्यामा दीदी, अनुप्रिया दीदी, डांस टीचर सोलंकी दीदी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में वृद्धजनों को ईश्वरीय योग बताया गया। साथ ही आयुष विभाग से डॉ. दिलीप बिरला एवं डॉ. ललित बिरला द्वारा योग आसन के माध्यम से पुरानी से पुरानी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग ने वृद्धाश्रम ओंकारेश्वर में आए बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग से आए नितिन पाठक ने बताया कि कैसे हम स्वयं और परिवारजनों को साइबर धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।
आए हुए अतिथियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। शाम 7:30 बजे सुंदर संगीतमय भजन का आयोजन भी रखा गया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में वृद्धाश्रम ओंकारेश्वर प्रबंधन श्री संजय खत्री, समाज सेवक धीरज भावसार, रत्न सिंह चंदेल, हीरालाल प्रजापति, दिनेश जी एवं स्वास्थ्य विभाग के बिरला जी का विशेष सहयोग रहा।
