चाकूबाजी में घायल किशोर की मौत, हत्या की धारा बढ़ी

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गंगा मैया में गत दिवस क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर पर पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया था। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 13 जून को गंगा मैया निवासी जानसन पिल्ले अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। खेल खत्म होने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे पड़ोस के रहने वाले दो नाबालिग लड़के मिल गए थे। पुरानी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों नाबालिग लड़के तैश में आ गए थे उन्होंने जानसन को संभलने का मौका भी नहीं दिया और सीधे उसके गले पर चाकू से वार कर दिया था। जब जानसन ने बचने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी पीठ पर भी ताबड़तोड़ कई वार किए थे। हमले में गंभीर रूप से जख्मी होकर जानसन लहूलुहान हालत में मौके पर ही गिर पड़ा था। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और जानसन के दोस्त मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले थे। खून से लथपथ जानसन को अस्पताल पहुंचाया था जहां बीती रात इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया है।

Next Post

गन्ना व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत पंचमठा मंदिर सामुदायिक भवन के पास वाहनों की मामूली टक्कर के बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। दो आरोपियों ने मिलकर एक गन्ना व्यापारी को लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवक […]

You May Like