सीएम का सौंसर भ्रमण: 20 हजार हितग्राहियों के जुटने का लक्ष्य, भोजन और बसों का इंतजाम

सौसर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सौंसर भ्रमण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रविवार को कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय सौंसर में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन और जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
विकास कार्यों की तैयारी और शिलालेख
​कलेक्टर वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाना है, उनके लिए शिलालेख (पत्थर) लगाने की व्यवस्था समय पूर्व और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत कमी नहीं रहनी चाहिए।
हितग्राहियों के लिए पुख्ता इंतजाम
​बैठक में जनसभा के लिए 20 हजार हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जनपद पंचायत सौंसर और पांढुर्णा को पंचायतों के माध्यम से हितग्राहियों को लाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रत्येक बस में हितग्राहियों के लिए भोजन पैकेट और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मंच से चेक वितरित किए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के विशेष निर्देश:
​व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपना आईडी कार्ड धारण करेंगे। बिना आईडी कार्ड के कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेगा।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
​बैठक में तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत सीईओ छिंदवाड़ा,पांढुर्णा अग्रिम कुमार, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर सिद्धार्थ पटेल और डिप्टी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने अंत में सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

Next Post

विकास मिश्रा बने सीधी कलेक्टर, हितिका वसाल को गुना एसपी की जिम्मेदारी

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए सीधी और गुना जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सीधी के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को हटाने के बाद उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। […]

You May Like