दुकानदारों को धमकी, हफ्ता दो वरना चाकू मार देंगे

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा में दुकान संचालन करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा वरना चाकू मार देंगे। यह धमकी बदमाशों ने दुकान संचालकों को दी और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक नीतेश वर्मा 22 वर्ष निवासी मदर टेरेसा कटंगी रोड माढ़ोताल ने मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टार सिटी नक्षत्र नगर गेट मेें चायनीज की दुकान लगाता है एवं उसके पिता चंद्रमणि वर्मा मोमोज एवं चायनीज की दुकान मदर टेरेसा कटंगी रोड में लगाते हैं, वह अपनी दुकान बंद करके पिता की मदर टेरेसा स्थित दुकान पर आ गया था.

तभी नितिन ठाकुर अपने दोस्त नीतेश उर्फ पिन्नी एवं अन्य 2 लोगों के साथ बोला कि तुम लोग ज्यादा उड़ रहे हो, अगर मदर टेरेसा में दुकानदारी करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा, मदर टेरेसा में जितने भी व्यापारी हैें सभी को हफ्ता में पैसे देना पड़ेगा, हफ्ता नहीं देने पर चाकू से काट डालने की धमकी देते हुये सभी लोग बाजू में स्थित केशव सोनी की ज्वेलरी दुकान एवं अभिषेक अग्रवाल की दवा दुकान पर जाकर हफ्ता देने की मांग करते हुये हम सभी को जान से मारने की धमकी देते हुये चारों भाग गये।

Next Post

उज्जैन गया परिवार, सूने घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत अनमोल सिटी में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात एवं नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार उज्जैन गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्रीमति मंजूलता श्रीवास्तव 39 वर्ष निवासी राम वाटिका नियर अनमोल […]

You May Like