ग्वालियर: हजीरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से कोचिंग में पढ़ा रहे शिक्षक को प्यार हो गया। शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर पत्नी की तरह रखा। आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान कुछ प्राइवेट फोटो भी खींच लिए। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शिक्षक ने इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दी।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि फोटो खींचने के बाद आरोपी टीचर छात्रा से लगातार प्यार का झूठा नाटक करता रहा। एक दिन जब छात्रा ने शादी का प्रमाण पत्र मांगा तो आरोपी ने प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दे दी और छात्रा को चुप रहने के लिए कहा। छात्रा जब नहीं मानी तो उसने शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने हजीरा थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी यशराज विदुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
