केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार का दौरा, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक

दमोह: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (सीपीओ) अजीत कुमार सोमवार को दमोह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर सुधीर कोचर की मौजूदगी में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से संचालन किया जाए और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर सुधीर कोचर ने जिले में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 7 पेटी अंग्रेजी शराब ग्वालियर ले जा रहे थे

Mon Mar 30 , 2026
शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पेटी में करीब 63 लीटर अंग्रेजी शराब और एक कार जब्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के […]

You May Like