मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मैहर : जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मैहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड्स की कुल 64 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 15 में स्थित एक बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री में अवैध शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है, जिसे बेचने की तैयारी चल रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान फैक्ट्री के भीतर से 11 कार्टून बरामद हुए, जिनमें रॉयल स्टैग , ऑफिसर च्वाइस, मैकडॉवल, बैगपाइपर और गोवा व्हिस्की जैसे नामी ब्रांड्स की अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।

सिंधी कॉलोनी के दो आरोपी दबोचे गए
पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में लिप्त दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे से मुकेश सचदेव उर्फ मुक्कू (41 वर्ष), पिता शंकरलाल सचदेव, निवासी- सिंधी कॉलोनी, मैहर , दिलीप साहनी (52 वर्ष), पिता नत्थूमल साहनी, निवासी- सिंधी कॉलोनी, मैहर , पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा।

कार्यवाही में मुख्य रूप से कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, एएसआई अरविंद द्विवेदी, हेड कांस्टेबल रविंद्र अवस्थी, जय बागरी, राजेंद्र सिंह, सोमेश सिंह, हिमांशु कुमार और मोहित वैष्णव की मुख्य भूमिका रही।

इनका कहना

मामले की जांच एसडीओपी और थाना प्रभारी कर रहे हैं। वाहन में शराब तस्करी से जुड़े लोगों के होने की जानकारी मिली है। तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी शराब तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

अवधेश प्रताप सिंह
पुलिस अधीक्षक मैहर

Next Post

आठ साल पहले तैयार हुआ छात्रावास, आज तक नहीं खुला दरवाजा

Sun Jun 7 , 2026
सतना :उच्च शिक्षा में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए छात्रावासों की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है. शहर के शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में वर्ष 2018 में तैयार हुआ बालिका छात्रावास आज भी संचालन की मंजूरी का इंतजार कर रहा […]

You May Like