निजी ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : रिजिजू

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें।

श्री रिजिजू ने आज ‘एक्स’ पर सरकार के एक परामर्श को साझा प्राइवेट हज यात्रियों से समय रहते आवेदन करने और केवल सरकार द्वारा अधिकृत हज ग्रुप ऑर्गेनाइज़र या प्राइवेट टूर ऑपरेटर चुनने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर 15 जनवरी 2026 तक बुकिंग पूरी कर ली जाती है, तो आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानियों से बचा जा सकता है। इससे हज की पवित्र यात्रा के लिए रहने, आने-जाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेंगी।

इस संबंध में सरकार की ओर से परामर्श जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्री अगले साल 15 जनवरी तक बुकिंग करा लें। हज यात्रियों के लिए यह भी सलाह दी गई है कि वे बुकिंग से पहले पुष्टि कर लें कि एचजीओ या पीटीओ सरकार से मान्यता प्राप्त (अधिकृत) है या नहीं। बुकिंग से पहले ऑपरेटर का रजिस्ट्रेशन स्टेटस (पंजीकरण की स्थिति) और उन्हें मिला हुआ कोटा (कितने लोगों को ले जाने की अनुमति है) जरूर चेक करें।

परामर्श में कहा गया है कि सऊदी अरब में आवास और सेवा अनुबंधों को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि एक फरवरी 2026 निर्धारित की गई है ताकि एचजीओ और पीटीओ को सऊदी अरब में यात्रियों के लिए लिए होटल तथा ट्रांसपोर्ट की समय पर व्यवस्था कर सकें।

Next Post

रामलीला मैदान रैली से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप

Sun Dec 14 , 2025
दिल्ली/शिमला, 14 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार ‘वोट चोर, गद्दी चोर’ अभियान के तहत उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली में पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया ने […]

You May Like