उज्जैन गया परिवार, सूने घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत अनमोल सिटी में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात एवं नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार उज्जैन गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्रीमति मंजूलता श्रीवास्तव 39 वर्ष निवासी राम वाटिका नियर अनमोल सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजयनगर में बुटिक संचालित करती है।

26 दिसम्बर की सुबह 9 बजे वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर उज्जैन गई थी। सोमवार की रात लगभग 3 बजे वह अपने घर वापस आयी तो गेट का ताला टूटा मिला। आलमारी में चैक करने पर आलमारी में रखीं सोने की 3 अंगूठी, 5 टाप्स, सोने के 2 सिक्के, चांदी की 4 जोड़ी पायल, 20 बिछिया, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोडक़र घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर ले गया है।

Next Post

सडक़ हादसे में घायल की मौत

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्रीमति राधा चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर ने सूचना दी कि लगभग 20 दिन पहले पति लखन चक्रवर्ती ड्रायवरी का काम करने गया था। […]

You May Like