
रीवा।सोमवार से शारदेय नवरात्रि पर्व का घट पूजन के साथ शुभारंभ हुआ. विधि विधान से शुभ मुहूर्त में पंडालो में माँ दुर्गा की स्थापना की गई.
इस बार कई योग के साथ माता रानी हाथी में सवार होकर आई है. 10 दिन तक चलने वाले शारदेय नवरात्रि को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गई है. कई जगह गरबा डांडिया का आगाज हो चुका है. पहले दिन रानी तालाब स्थित माँ कालिका मंदिर में दर्शन के लिये भक्तो का ताता लगा रहा. सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारो लोगो ने माँ काली के दर्शन किये. उल्लेखनीय है कि दस दिन तक यहा भक्तो का जनसैलाब उमड़ता है. खासकर अष्टमी और नवमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है और इस दिन मातारानी सोलह श्रृंगार में भक्तो को दर्शन देती है. शहर में कई भव्य दुर्गा पंडाल बनाए गए है जो आकर्षण का केन्द्र है. खन्ना चौराहा में बनाया गया दो मंजिला दुर्गा पंडाल की लाइटिंग आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है. इसी तरह कई भव्य दुर्गा पंडाल में माता रानी विराजी गई है. नृत्य राघव मंदिर में रामलीला का मंचन भी शुरू हो चुका है. गोविन्दगढ़ स्थित माँ खंधो मंदिर में भी पहले दिन भक्तो का ताता लगा रहा. सभी देवी मंदिरो में इस समय भक्त पहुंच रहे है.
