​वाइन शॉप के पास से धराया भोपाल का शातिर चोर, कबूली चोरी की वारदातें

भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रूपए का चोरी का सामान भी जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई. शिकायतकर्ता रुचि बेलवंशी ने बताया कि 20 जनवरी को घर पर ताला लगा कर वह परिवार के साथ बहन की शादी में छिंदबाड़ा गई थी. 23 जनवरी को घर वापस आने पर गेट का ताला खुला पड़ा मिला और अंदर रखी जेवलरी सहित घरेलू सामान कोई अज्ञात ताला तोड़ कर ले गया था. शिकायतकर्ता ऋतु त्रिवेदी ने 20 फरवरी को अपने घर पर ताला लगाकर इन्दौर के लिये गई थी. इस दौरान उनके परिचय के युवक ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी. अगले दिन घर वापस ऋतु ने देखा तो उनका एक लेपटाप कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. दोनों मामलों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी. पुलिस को इस बीच सूचना मिली कि आरोपी 5 न. वाइन शॉप पर है. उसे पकडा गया और पूछताछ की गई. आरोपी ने दोनों स्थानों पर चोरी की घटना की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 2 लाख का चोरी का सामान जब्त कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

Next Post

बिना हिजाब गाने के लिए ईरानी कलाकार परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा

Fri Jun 19 , 2026
तेहरान, 19 जून (वार्ता) ईरानी नैतिक पुलिस की तरफ से अनिवार्य किये गये हिजाब के बिना प्रस्तुति देने के लिए एक 29 वर्षीय ईरानी गायिका को 74 कोड़ों की सजा सुनायी गयी है। परस्तू अहमदी और एक प्रोडक्शन टीम के आठ सदस्यों ने 2024 में अहमदी के यूट्यूब चैनल पर […]

You May Like