बैंक कर्मी और मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

ग्वालियर। प्रदेश में 8 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल रहे। हड़ताल के कारण ग्वालियर में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मी और मजदूर संगठन के सैकड़ों सदस्य फूलबाग चौराहे पर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने धरने पर बैठे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार ने 44 श्रमिक कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता कानून लागू किए हैं। विभिन्न श्रमिक संगठनों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

*श्रमिकों का आरोप : 12 घंटे करना पड़ेगा काम*

श्रमिक नेता रामविलास गोस्वामी ने कहा कि नई श्रम संहिता से मजदूरों का कार्य समय 8 घंटे से बढक़र 12 घंटे हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वेतन में कोई वृद्धि नहीं होगी। उनका कहना है कि जैसे किसान आंदोलन में सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े, वैसे ही श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे।

Next Post

करियावटी का विद्युत सब स्टेशन पानी में डूबा, बिजली ठप्प

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर। नगर के समीप स्थित डबरा विकासखंड और भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करियावटी में झमाझम बारिश होने से बिजली समस्या पैदा हो गई है। गांव का विद्युत सब स्टेशन बारिश के पानी से डूबने से उपजी विद्युत समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के […]

You May Like