रीवा-अंबेडकर नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

सीहोर. यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए त्योहारी सीजन में रेलवे ने रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दोनों ओर 5-5 फेरे लगाएगी. ट्रेन की बुकिंग 28 अगस्त से शुरु होगी. गाड़ी संख्या 01704 रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 27 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक हर शनिवार को चलेगी. रीवा से शनिवार रात 22.20 बजे चलकर रविवार को 15.05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी. यह ट्रेन रतलाम मंडल के सीहोर में 10.05 बजे, शुजालपुर 11.05 बजे, मक्सी में 11.50 बजे, देवास 13.21 बजे तथा इंदौर 14.15 बजे और 15.05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01703 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा स्पेशल 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हर रविवार को चलेगी. रविवार रात 21.20 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से चलकर सोमवार 13.30 बजे रीवा पहुंचेगी. यह ट्रेन इंदौर में 21.45 बजे, देवास में 22.30 बजे, मक्सी 23.30 बजे तथा शुजालपुर में सोमवार रात 00.25 बजे और सीहोर 1.12 बजे पहुंचेगी. दोनों ओर यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

 

Next Post

फाइल विवाद पर खिरकिया नगर परिषद में उठापटक

Thu Aug 28 , 2025
खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया में चल रही उठापटक के बीच रोजाना नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने छिपावड़ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड 10 के पार्षद नितिन गुप्ता कार्यालय से (छिपावड़ तालाब गहरीकरण एवं अमृत-2 योजना अंतर्गत पार्क निर्माण) […]

You May Like