फाइल विवाद पर खिरकिया नगर परिषद में उठापटक

खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया में चल रही उठापटक के बीच रोजाना नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने छिपावड़ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड 10 के पार्षद नितिन गुप्ता कार्यालय से (छिपावड़ तालाब गहरीकरण एवं अमृत-2 योजना अंतर्गत पार्क निर्माण) से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइल लेकर चले गए। अधिकारी का कहना था कि ये शासन के अहम दस्तावेज हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है, ऐसे में बिना अनुमति फाइल ले जाना गंभीर मामला है।

हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हीं अधिकारी ने एक दूसरा पत्र जारी कर बताया कि पार्षद ने रात में ही फाइल लौटा दी है, इसलिए पहले दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई न की जाए। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवार ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारी पूरी तरह राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदा में महज आरोप लगने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्दोष व्यक्ति को जेल भेज देती है, जबकि यहां एक क्लास-वन अधिकारी की शिकायत को ही रातों-रात वापस ले लिया जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कलेक्टर स्तर से कराई जाए, अन्यथा आम नागरिकों को भी शासकीय दस्तावेज रातभर घर ले जाकर सुबह लौटाने की सुविधा दी जाए।

 

 

Next Post

त्योहारों पर शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस की बैठक, ड्रोन सर्विलेंस से होगी निगरानी

Thu Aug 28 , 2025
सीहोर। आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, मिलाद-उल-नबी और गणेश विसर्जन को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक की. जिला स्तरीय बैठक एसपी कार्यालय में तथा आष्टा अनुभाग की बैठक थाना आष्टा […]

You May Like