खेत में जाकर पलटी टैक्टर ट्राली

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसे से श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक महेन्द्र बर्मन 44 वर्ष निवासी ग्राम घोरकोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्रामीणों के साथ ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 9384 में लगी ट्राली में बैठकर मजदूरी करने ताला देवरी जा रहे थे। ट्रेक्टर रवि पटैल निवासी ग्राम किन्गी का चला रहा था, रवि पटैल लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिसे ट्राली में बैठे लोगों ने कई बार टे्रक्टर आराम से चलाने के लिये कहा लेकिन रवि पटैल नहीं माना और टे्रक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टैक्टर एवं ट्राली को कमल पालीवाल के खेत में पलटा दिया जिससे ट्राली में बैठे सभी लोग ट्राली सहित खेत में गिर गये। हादसे में सुशीला तिवारी, अनीता ठाकुर, किरण बर्मन, माया ठाकुर, सीमा काछी, राम सखी बर्मन, अनीता बर्मन, पिंकी बर्मन, मीना बर्मन, गांव की अन्य महिलाओं को चोटे आ गयी है उसे चोट नहीं आयी, टैक्टर चालक टैक्टर छोडकर भाग गया।

Next Post

पहले सुलह फिर दो गुटों में टकराव

Tue Jul 22 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत सुपर मार्केट के पास सोमवार रात्रि पैसे के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद के बाद सुलह हो गई जो थोड़ी ही देर में बड़े विवाद में तब्दील हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। धक्कामुक्की से शुरू […]

You May Like