खेत में सो रहे किसान को सांप ने काटा, अस्पताल में मौत

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में खेत पर सो रहे एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्नीलाल कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मुन्नीलाल कुशवाहा अपने खेत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात में किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मुन्नीलाल कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार 30 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात और गर्मी के मौसम में खेतों तथा खुले स्थानों पर सोते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Next Post

ऑक्सीजन सपोर्ट पर मासूम, जिम्मेदार नदारद, सीहोर जिला अस्पताल में बिजली कटौती से मची चीख-पुकार

Sun May 31 , 2026
सीहोर।जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाएं एक बार फिर उजागर हुईं. शनिवार को दिन में हुई बिजली कटौती के दौरान अस्पताल में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और विशेष रूप से एसएनसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी […]

You May Like