महिंद्रा शोरूम पर हादसा, करंट से झुलसे 3 युवक, दो की हालत गंभीर 

उज्जैन। महिंद्रा शोरूम पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने के बाद तीन युवक बुरी तरह से झुलस गए। दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है एक का उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है।

चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि आगर रोड पर महिंद्रा का बड़ा शोरूम बना हुआ है जहां फोर व्हीलर गाडिय़ों की बिक्री होती है। कुछ दिन से शोरूम के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़ा हुआ था। जिसके संधारण के लिए मुंबई गीतांजलि डिस्प्ले के कर्मचारी अजय पिता सूरज प्रकाश तिवारी 30 वर्ष को बुलाया गया था। वह अपने सीहोर के रहने वाले प्रताप सिंह पिता तेज सिंह 35 वर्ष के साथ संधारण कार्य के लिए पहुंचा था। स्थानीय कर्मचारी शुभम पिता दिलीप राठौड़ 24 वर्ष निवासी राजीव नगर नीलगंगा के साथ मिलकर डिस्प्ले संधारण के लिए एल्युमिनियम की सीढ़ी लगाई जा रही थी। इस दौरान सीढ़ी ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई और जोरदार धमाका हुआ। तारों में फॉल्ट होते ही तीनों युवक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें समीप मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अजय तिवारी और प्रताप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इंदौर रेफर किया गया। वहीं शुभम राठौर को उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती किया गया है। जहां पहुंचकर पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर घटना की जानकारी दर्ज की गई है। जांच के बाद ही घटनाक्रम की लापरवाही सामने आ पाएगी।

Next Post

धनबाद में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंदौर के दीपक विभाकर नाईक होंगे सम्मानित

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर. शहर के वरिष्ठ रक्तदाता दीपक विभाकर नाईक को झारखंड के धनबाद में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में आमंत्रित किया है. यह समारोह रोटी बैंक यूथ क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है. दीपक नाईक को 143 बार पूर्ण रक्तदान, 7 बार प्लेटलेट्स डोनेशन और रक्तदान […]

You May Like