अवैध रेत से भरी ट्रालियां जप्त

मुरैना, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज तड़के अवैध रूप से संचालित रेत मंडी पर अचानक दविश देकर अवैध रेत से भरी हुईं चार ट्रेक्टर ट्रालियों को जप्त कर लिया, जबकि चार ट्रेक्टर चालक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वहां खड़ी कार को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं कि रेत माफिया के लोग चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्रालियों से परिवहन कर ग्राम बड़ोखर के समीप रेत मंडी संचालित करते हैं। तड़के भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ वहां पहुंची, तो वहां आठ ट्रेक्टर ट्रालियां अवैध रेत से भरी हुईं दिखाई दीं। पुलिस ने चार ट्रेक्टर ट्रालियों को मौके पर ही जप्त कर लिया, जबकि चार ट्रेक्टर चालक वहां खड़ी कार और एक मंदिर की दीवार को तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए।

Next Post

म्यूजिक सिस्टम वाली गौशाला में बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन

Sat Jan 25 , 2025
खरगोन, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में ‘म्यूजिक सिस्टम’ वाली श्रीमाधव आश्रम गौशाला में बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। डॉ. यादव ने कल शाम श्रीमाधव आश्रम गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। उन्होंने गौ-पूजन कर गौमाता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास […]

You May Like