हेलमेट जागरूकता रैली निकाली, दिया यातायात नियमों का संदेश

इंदौर:शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली पलासिया चौराहा से शुरू होकर रीगल सर्कल और राजवाड़ा होते हुए पुनः पलासिया सेल्फी पॉइंट पर समाप्त हुई.रैली में डीसीपी यातायात, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी यातायात और अन्य अधिकारियों के साथ यातायात प्रबंधन मित्र, बाइकर्स और जिम्मेदार नागरिकों ने हिस्सा लिया.

इसमें बैनर, तख्तियों और पंपलेट के माध्यम से दोपहिया चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, रेड लाइट का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी यातायात सुरक्षा सलाह दी गई. डीसीपी यातायात ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आगामी दिनों में और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर छठ पूजा के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व संतान की मंगलकामना और परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण एवं त्याग की पराकाष्ठा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like