गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का नया गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का नया गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ रिलीज हो गया है।

गायिका गोल्डी यादव अपने फैंस और ऑडियंस के बीच अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के भोजपुरी गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ लेकर गई हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ऐसा गाना मुझे बहुत कम गाने मिलता है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही एकमात्र म्यूजिक कंपनी है, जो भोजपुरी के रीति रिवाज और घर परिवार से जुड़े विषय पर गाने बनाती है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद कहती हूं।’

काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘एक बार फिर मुझे बहुत ही बढ़िया गाना में परफॉर्म करने का मौका मिला है। यह गाना बहुत ही मजेदार है जो हर किसी को पसंद आने वाला है। आजकल ऐसे गाने बहुत कम बनते हैं, तो मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को जरूर देखें और शेयर, कमेंट्स भी करें।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

जीतेन्द्र को प्रतिष्ठित 'ज्येष्ठ नागरिक' सम्मान से सम्मानित किया गया

Mon Feb 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार जीतेन्द्र को ‘ज्येष्ठ नागरिक’ सम्मान से सम्मानित किया गया। जीतेन्द्र को हाल ही में खासदार जेष्ठ नागरिक संकुलन महोत्सव में जेष्ठ नागरिक के रूप में सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन […]

You May Like