जुलूस में युवक का कत्ल करने वाला गिरफ्तार

जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत राजीवगांधी नगर में पांच अक्टूबर की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल ईश्वर प्रसाद की तलवार, डंडे, पाईप से वार कर हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि चार पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके है।पुलिस के मुताबिक गली नम्बर 5 राजीवगांधी नगर निवासी ईश्वर प्रसाद वंशकार 39 वर्ष एवं मोहल्ले के अन्य समिति के सदस्य दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन करने हनुमानताल जा रहे थे।

पांच अक्टूबर को रविवार रात्रि 11 बजे प्रतिमा शिब्बू सेठ के टॅाल के सामने फुलवर भट्ट, अरूण भट्ट, अरूण जैन, राज भट्ट एवं शिवम चक्रवर्ती ने ईश्वर पर तलवार, पाईप, हाथ मुक्कों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बीच बचाव के दौरान आरोपियों ने ईश्वर के पुत्र देव वंशकार 16 वर्ष एवं समिति के सदस्यों पर भी हमला किया था।

टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि पाटन वायपास में पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपित शुभम उर्फ शिवम चक्रवर्ती पिता मुकेश 21 वर्ष, राज भट्ट पिता फुलवर भट्ट 19 वर्ष, अरुण भट्ट पिता स्व. कैलाश भट्ट 20 वर्ष, अरुण चढार उर्फ जैन पिता दिलीप चढार 20 वर्ष सभी निवासी राजीव गांधी नगर, माढोताल को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था जबकि फुलवर भट्ट फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। पाटन बाईपास पर दबिश देकर फुलवर भाट 54 वर्ष निवासी राजीव गॉधी नगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

Fri Oct 24 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत धनवतरी नगर रोड में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रिषभ राय 23 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर बीती रात 8-30 बजे कार से कहीं जा रहा था, धनवतरी नगर रोड पर […]

You May Like