जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत धनवतरी नगर रोड में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रिषभ राय 23 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर बीती रात 8-30 बजे कार से कहीं जा रहा था, धनवतरी नगर रोड पर कार पेड से टक्कर गई जिससे उसे चोटें आ गई।
घायल को परिजनों द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
