
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के माल यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने दिसम्बर माह में 572 करोड़ 57 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी माह में 489 करोड़ 01 लाख रूपये की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 532 करोड़ 05 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से लगभग 08 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार माल यातायात से दिसंबर माह में मण्डल वाइस बात करे तो जबलपुर मण्डल ने रूपये 398 करोड़ 35 लाख, *भोपाल मण्डल* ने 102 करोड़ 05 लाख एवं *कोटा मण्डल* ने रूपये 72 करोड़ 18 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।
