
ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गणेश विसर्जन का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया है।
नर्मदा तट पर ब्रह्मपुरी में नगर परिषद द्वारा बनाए गए विशेष कुंड में गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। गुरुवार से ही बाहर से मूर्तियां आना शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को भी सैकड़ों प्रतिमाएं ढोल-नगाड़ों के साथ लाई गईं और श्रद्धा के साथ कुंड में विसर्जन कर गणपति बप्पा को विदा किया गया।
इस दौरान नगर परिषद के इंजीनियर, कर्मचारी और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। यह क्रम रविवार तक चलेगा, जिसमें हजारों प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
