किसान के खेत के कुएं में मिला महिला का शव

पांढुरना। नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिवनी निवासी वंदना पति शंकर पराडकर 55 का शव सोमवार दोपहर को इसी ग्राम के किसान किरण पराडकर के खेत के कुँए मे मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर घटनास्थल पहुचे पुलिस अधिकारी द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर जनसहयोग से मृतिका का शव कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नगर जिला मुख्यालय भेजा गया । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच करने में जुट गई हैं । वही इस घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त हैं ।

Next Post

सटई में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कचरे के ढेर से बजबजाया शहर

Mon Jul 20 , 2026
सटई। नगर परिषद सटई के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 7 जुलाई से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य बस स्टैंड, बाजार, प्रमुख मार्गों और कई वार्डों में कचरे के ढेर […]

You May Like