श्रीमती मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं यादव ने

भोपाल,20 जून (वार्ता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

डॉ. यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने लोक कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया है। उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरक है।

उन्होंने कामना की है कि मध्यप्रदेश की प्रगति, लोक कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने बाबा महाकाल से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Next Post

राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा आरईसी लिमिटेड को मिला राजभाषा दीप्ति पुरस्कार

Fri Jun 20 , 2025
नई दिल्ली में आयोजित भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में आरईसी को विद्युत मंत्रालय के अधीन सभी कार्यालयों एवं उपक्रमों में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजभाषा दीप्ति शील्ड से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार माननीय विद्युत एवं आवासन और शहरी […]

You May Like