इंदौर:आईपीसी बैंक की हड़ताल के चलते किसान परेशान हो रहे हैं,ना तो बैंक से लेनदेन हो रहा है और ना ही फाइनेंस की सुविधा मिल पा रही है। सोसाइटियों का भी काम ठप हो गया है. जिससे पूरे जिले के किसान परेशान हैं. गौरतलब है कि इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी और अधिकारी पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर हैं.
संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल और चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि बैंक के प्रशासक मदनगज भय्या ने एक आदेश के जरिए बैंक कर्मचारियों के लिए नई वेतन विसंगतिया पैदा कर दी है, जिसमें पेट्रोल मेडिकल अलाउंस बंद कर दिया है नवीन कर्मचारियों का वेतन कम किया गया ऐसी ही छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बैंक यूनियन के आव्हान पर कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं.
मांगों का समर्थन किया
किसान नेताओं ने आज आईपीसी बैंक हेड ऑफिस पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों का समर्थन किया तथा बैंक मैनेजमेंट और सहकारिता के बड़े अधिकारियों से मांग की की वे छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पूरे बैंक का कामकाज ठप्प ना करें. इससे बैंक को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही हजारों कृषक भी परेशान है.
