रीता फारिया ने उधार के कपड़ों और 3 पाउंड से रचा इतिहास, 17 नवंबर को बनीं भारत और एशिया की पहली मिस वर्ल्ड, मॉडलिंग ठुकराकर बनीं डॉक्टर

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: आज से ठीक 59 साल पहले, 17 नवंबर 1966 को रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि एशिया की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया था। मुंबई के माटुंगा में जन्मी रीता ने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी। उनके आकर्षक व्यक्तित्व को देखकर दोस्तों ने उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने मिस बॉम्बे से मिस इंडिया तक का सफर तय किया।

3 पाउंड और उधार के कपड़ों से पहुंची लंदन

रीता फारिया की यह जीत उनकी सादगी, आत्मविश्वास और हिम्मत के कारण और भी खास बन जाती है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जब उन्हें लंदन जाना था, तो उन्होंने दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लिए थे और सिर्फ तीन पाउंड के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। लंदन पहुँचकर, रीता ने अपने सरल और सादगी भरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा और बेस्ट इन स्विमसूट तथा बेस्ट इन इवनिंग वियर का खिताब भी जीता।

मॉडलिंग ठुकराकर डॉक्टरी को चुना

मिस वर्ल्ड बनने के बाद रीता को मॉडलिंग और फिल्मों के अनगिनत ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने अपने असली करियर यानी डॉक्टरी पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। उन्होंने मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गईं। बाद में उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की और 1971 में डेविड पॉवेल से शादी कर शांत और खुशहाल जीवन जी रही हैं।

Next Post

बेटे से बात करने के बाद घर से निकली, लौटते ही बिगड़ी तबियत; जहर खाने से महिला की मौत

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर: मल्हारगंज क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से आई एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी. रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि 50 वर्षीय सुमित्रा दास […]

You May Like

मनोरंजन