
बैतूल। पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फोरलेन हाईवे रोड, टिगरिया जोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति नसीम खान पिता जमील खान (उम्र 42 वर्ष, निवासी चक्कर रोड, गौतम नगर, सोनाहिल कॉलोनी, बैतूल) को पकड़ा।
नसीम खान के कैरी बैग की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 2.145 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार आंकी गई है, बरामद किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा गुन्ता बाई, निवासी इंदिरा कॉलोनी, बैतूल से खरीदा था। फिलहाल पुलिस गुन्ता बाई की तलाश में जुटी है।
