रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 46वें मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा कि यह एक अच्छा विकेट लग रहा है और इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा और वे चेज करना पसंद करेंगे। बेथेल ने फिल साल्ट की जगह ली है, जो बुखार से पीड़ित हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। उनका कहना है कि यह एक धीमा विकेट लग रहा है और दूसरी पारी में यह और भी अच्छा कर सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एकादश : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स एकादश: फाफ डुप्‍लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, विप्रज निगम, मिचेल स्‍टार्क, दुश्‍मांता चमीरा, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।

Next Post

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Sun Apr 27 , 2025
श्रीनगर, 27 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह गोलीबारी लगातार तीसरी रात गई है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के […]

You May Like