
ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकप्रिय समाजसेवी स्व. पातीराम जैन की कल शनिवार 21 जून को 25वीं पुण्यतिथि पर प्रात : 8.30 बजे भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन में श्रद्धांजलि सभा और श्रमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित हो रहे श्रमवीर सम्मान समारोह की 25वीं कड़ी में मेहनतकश मजदूरों, कामगारों को सम्मानित किया जाएगा। चूंकि स्व. श्री पातीराम जैन जीवनभर मेहनतकश मजदूरों के हित में कार्यरत रहे, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष यह श्रमवीर सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
मदद संस्था के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजय चुघ ने शहरवासियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थिति का आग्रह किया है।
