मुल्लांपुर, 28 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं।
शिमरोन हेटमायर की जगह दसुन शनाका को शामिल किया गया है। वहीं रवि बिश्नोई भी आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह यश आए हैं।”
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते। खराब मौसम की वजह से विकेट कुछ दिनों से कवर हुआ था। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। सुयांश और लोकी फर्ग्युसन टीम में आए हैं। मैं अजमतुल्लाह ओमरजई और उनकी फैमिली के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।”
टीमें :
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब : विष्णु विनोद, विजयकुमार व्यस्क, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार और मुशीर ख़ान।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फ़रेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ़्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा।
इम्पैक्ट सब : रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
