समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पांच मई तक

भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी पांच मई तक की जायेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अलावा किसानों को 175 रुपये प्रति क्विटल बोनस भी देगी। इस बार 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी। साथ ही जिन किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 मार्च तक करवा सकते हैं।

खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, तौल मशीन और कंप्यूटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गेहूं की साफ-सफाई के लिये क्लीनिंग मशीन भी लगाई जा रही है।

 

Next Post

सिंधु, सेन करेंगे स्विस ओपन में भारतीय दल की अगुवाई

Mon Mar 17 , 2025
बेसल (स्विट्जरलैंड), 17 मार्च (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष एकल में विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन मंगलवार से स्विस ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु का पहले दौर में […]

You May Like