युवक की चाकू से गोदकर हत्या

 

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत दत्त अपार्टमेंट के समीप एक युवक की चाकू से चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है

पुलिस ने बताया कि प्रेमसागर क्षेत्र निवासी दयाशंकर वंशकार 40 साल के पास सुबह करीब 8 बजे किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने पुताई पुट्टी का कार्य करने की बातें करने सिविल लाइन क्षेत्र में बुलाया था। दयाशंकर करीब 8:40 बने घर से साइकिल लेकर सिविल लाइन जाने की बात कहकर निकला था। इसी बीत दत्त अपार्टमेंट के समीप उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

 

आधा दर्जन घाव मिले-

दयाशंकर के शरीर में आधा दर्जन से अधिक घाव के निशान है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।  फुटेज से सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर तफ्तीश की जा रही है।

एक साल का बेटा-

मृतक का एक साल का बेटा हैं जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कौन है कातिल

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है। थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि पुलिस की टीम में गठित कर दी गई है आरोपियों की तलाश जारी है जिनके पकडे जाने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा फिलहाल हत्या किसने की है इसका पता नहीं चल सका है।

Next Post

मध्यप्रदेश में है देश की डेयरी कैपिटल बनने की क्षमता: यादव

Sun Jan 5 , 2025
उज्जैन, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में भारत सबसे युवा देशों में से एक है। प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन अनुरूप हमें युवा शक्ति का संपूर्ण उपयोग राष्ट्रहित और विकास में करना है। डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए एक नए […]

You May Like