बिजली कटौती: शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, धवारी और पीएम आवास सहित कई क्षेत्रों में आज बिजली बंद रहेगी


सतना : शहर के विभिन्न इलाकों में आज यानी रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा लाइनों के संधारण (मेंटेनेंस) और कारगिल ढाबे के पास कार्य किए जाने के कारण सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग चरणों में बिजली कटौती की जाएगी।

विभाग के अनुसार, काम की जरूरत को देखते हुए इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।बिजली कंपनी द्वारा जारी बताया गया है कि सुबह 6 से 10 बजे तक कारगिल ढाबा के पास लाइन से जुड़े कार्य होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर एवं माधवगढ़ 11 केवी फीडर सुबह 4 घंटे बंद रहेगा। इससे ट्रांसपोर्ट नगर, कृपालपुर, नया बस स्टैंड, माधवगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वही पीएम आवास उपकेंद्र में सुबह के समय आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 7 से 10 बजे तक पीएम आवास, उतैली, मैहर बाईपास आदि क्षेत्रों में लाइट प्रभावित रहेगी

महादेवा उपकेंद्र के संधारण कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक महादेवा, धवारी, जिग्नहट, मल्हान टोला और केशव नगर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी के स्टोरेज सहित अपने अन्य जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें।

Next Post

बस की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, 18 दिन पहले ही सगी बहनों से हुई थी शादी

Sun May 31 , 2026
सतना: जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली मोड़ सतना-मैहर बाईपास पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।इस भीषण दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों विवेक यादव (25 वर्ष) और विनय यादव (24 वर्ष), निवासी चकदही की दर्दनाक […]

You May Like