चंद्रबाबू ने केंद्रीय बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का स्वागत किया

तिरुपति, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट का स्वागत किया और इसे दूरदर्शी बजट बताया।

श्री नायडू ने आज कुप्पम में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बजट का मकसद तेजी से बढ़ती इकॉनोमी की उम्मीदों को पूरा करना है। उन्होंने कहा, “हैदराबाद-बैंगलोर, हैदराबाद-चेन्नई और पुणे-हैदराबाद समेत तीन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को फायदा होगा क्योंकि तिरुपति और अमरावती को कवर किया जाएगा। बैंगलोर-चेन्नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में, पालमनेर और चित्तूर को कवर किया जाएगा।”

उन्होंने सेमी-कंडक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता दी गयी है, जिससे आंध्र प्रदेश को फायदा होगा क्योंकि राज्य में कपास की खेती बहुत होती है। पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य का अराकू घाटी टूरिज्म हब के तौर पर उभरेगा और फ्लेमिंगो फेस्टिवल के लिए मशहूर पुलिकट झील को एक खास टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा।

 

 

Next Post

एआईपी ने पाकिस्तान से लौटे परिवारों के लिए नागरिकता के अधिकार की मांग को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया

Mon Feb 2 , 2026
श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू कश्मीर में सांसद इंजीनियर राशिद के नेतृत्व वाले अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) ने रविवार को कहा कि पार्टी ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पाकिस्तान से लौटेऔर केंद्र शासित […]

You May Like

Play sound