10 कुख्यात अपराधी जिला बदर, चोरी से लेकर हत्या तक कई मामलों में रहे शामिल

भोपाल। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने शहर के 10 आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला बदर कर दिया है. ये सभी आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और इनके खिलाफ चोरी, छेड़छाड़, तोड़फोड़, मारपीट, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, बलवा, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं.

जिला बदर किए गए अपराधियों में बाली उर्फ वेदप्रकाश यादव (बरखेड़ी, थाना जहांगीराबाद), सोहेल उर्फ बच्चा (गांधी नगर), शुभम कुरील (आदर्श नगर, थाना हनुमानगंज), संजय राय (सिंधी गोलघर, थाना शाहजहांनाबाद), सादाब (सुदामा नगर, थाना ऐशबाग), मनीष विश्वकर्मा उर्फ अंकित उर्फ मोनू (त्रिलंगा, थाना शाहपुरा), फैजान कदीर (बरखेड़ी, थाना जहांगीराबाद), देवेंद्र उर्फ बेवेन सिरसाठ (दुर्गा नगर, थाना हबीबगंज), अरबाज उर्फ बब्लू उर्फ फारूख उर्फ भय्यू (इंद्रा सहायता नगर, थाना गौतम नगर) और आमिर खां उर्फ पासा (बाणगंगा, थाना टीटी नगर) शामिल हैं.

Next Post

8 से 10 घंटे की रिकॉर्ड बिजली कटौती से शहर बेहाल

Wed Oct 15 , 2025
गुना। दीपावली जैसे रौनक भरे त्योहारी माहौल में बुधवार को शहरवासियों को पूरे दिन बिजली गुल रहने की मार झेलनी पड़ी। सुबह से ही शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आठ से दस […]

You May Like