बायपास का फिर शुरू हुआ निर्माण किसानों ने हटाई फेंसिंग

बहादुरपुर: पिछले तीन वर्षों से जिस बंगला चौराहा बायपास का निर्माण कार्य दो सौ मीटर के हिस्से में रुका हुआ था, वह निर्माण बुधवार को समाचार प्रकाशित होते ही शुरू हो गया। प्रशासनिक अधिकारी, एनएचएआई एवं कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को बुलाकर पंचनामा बनाया। जहां सामने आया कि शामिल खाते की जमीन में दर्ज पांच किसानों में से तीन किसानों को पूर्व में मुआवजा प्राप्त हो चुका है, जिन दो महिला किसानों को मुआवजा नहीं मिला था, उनके दस्तावेज भी बीती 26 तारीख को दोबारा भुगतान के लिए भेजे जाचुके हैं। इसके बाद मौके पर प्रशासन के समक्ष किसानों ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सहमति जताई और स्वयं ही तार फैसिंग एवं बागड़ को हटा दिया। इसके बाद कंपनी ने जेसीबी के माध्यम से मार्ग पर समतलीकरण किया। कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि अब जल्द ही निर्माण
पूरा कर देंगे। अतरेज़ी में भी शुरू हुआ निर्माणः
बंगला चौराहा बायपास पर काम शुरू कराने के बाद प्रशासनिक अमला अतरेज़ी पहुंचा। जहां एक किसान की जमीन में से बायपास निकला था, इस किसान ने भी
कथन कराए कि उसे कुछ दिनों पूर्व मुआवजा प्राप्त हो चुका है और निर्माण में उसकी ओर से कोई बाधा नहीं है, किसान ने मौके पर खेत जाके भी बताया जहां रबी सीजन की फसल नहीं बोई गई थी।इधर,एनएचएआई पीडब्ल्यूडी द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है। जिसके अधिकारियों के बारे में भी स्थानीय लोगों को जानकारी नहीं है। इस बारे में जब एनएचएआई के एसडीओ विष्णु अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर साजिद खान ने भी फोन रिसीव नहीं किया।
इनका कहना है
हम आज बंगला चौराहा एवं अतरेज़ी दोनों बायपास पर पहुंचे थे। मौके पर एनएचएआई और कंपनी को को भी भी बुलाया था। दोनों जगह किसानों ने निर्माण कार्य जारी रखने पर सहमति जताई है और दोनों जगह काम भी चालू करा दिया है।
कैलाश मालवीय, तहसीलदार, बहादुरपुर

Next Post

अटल ज्योति संदेश यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

Thu Dec 11 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को आंध्र प्रदेश में आयोजित अटल ज्योति संदेश यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को नमन किया और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like