इंस्टाग्राम फ्रेंड संग रील बनाने गई नीट छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, किशोर को बांधकर पीटा

सतना: चित्रकूट जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किमी की दूरी पर देवांगना घाटी के जंगल में 3 बदमाशों द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इसके साथ ही युवती के साथ मौजूद किशोर को मारपीट कर बांध दिया गया. इस गंभीर घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में टीम गठित करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नयागांव थाना क्षेत्र की निवासी 20 वर्षीय लडक़ी अपने पिता के साथ राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह 12वीं के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी. कुछ दिनों पहले ही वह छुट्टियों में अपने घर आई थी. बताया गया कि लगभग सप्ताह भर पहले लडक़ी की पहचान एक 17 वर्षीय किशोर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. इंस्टाग्राम पर देवांगना घाटी के सुंदर दृश्य देखकर लडक़ी द्वारा वहां घूमने की इच्छा जताई गई. किशोर द्वारा हामी भरने पर दोनों देवांगना घाटी पहुंच गए.

जहां पर जंगल में मौजूद चट्टान पर बैठकर दोनों मोबाइल से रील बनाने लगे. बताया गया कि दोपहर के लगभग साढ़े 3 बजे वहां पर बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. स्वयं को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए उन्होंने पूछताछ शुरु कर दी. इसी दौरान वे लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने लगे. विरोध किए जाने पर एक ओर जहां तीनों ने मिलकर लडक़े के पैर को बांध दिया और पीटने लगे. वहीं दूसरी ओर लडक़ी को घाटी से नीचे फेंकने की धमकी देने लगे. जिसके बाद तीनों युवक लडक़ी को घसीटते हुए झाडिय़ों के पीछे ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों के वहां से चले जाने के बाद किसी तरह किशोर ने अपने बंधन को खोला और बिलख रही युवती को संभालने का प्रयास किया. जिसके बाद पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद 112 को कॉल किया गया. लगभ्राग पौपे 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई.
ताबड़तोड़ दबिश जारी
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच किए जाने पर बाइक सवार 3 युवक नजर आए हैं. जिसके जरिए उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस द्वारा रात भर जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में रुट मैपिंग तैयार करते हुए सभी संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अपडेट लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. गौरतलब है कि इस घटना के महज 10 दिन पहले ही मानिकपुर के झारी फाटक के निकट भी 3 बदमाशों द्वारा प्रेमी जोड़े को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया गया था. जिसके बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त मामले में 2 आरोपियों को भले ही पकड़ लिया गया हो. लेकिन 2 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं

Next Post

पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट, हिंदू धर्म सेना ने थाने में की शिकायत

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हिंदू धर्म सेना जबलपुर महानगर ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को आधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सतना निवासी जितेन्द्र चौधरी के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की है। हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like