ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए महिला टी20 टीम में मिला स्थान

ग्वालियर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को महिला टी20 टीम में स्थान मिला है।भारत को इस दौरे पर कुल सात मैच खेलने हैं, जिसमें एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर से गकेबरहा में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। स्मृति मंधाना संभालेंगी कप्तानी। दीप्ति और शैफाली उपकप्तान होंगी।
दरअसल, पिछले महीने भारतीय टीम की पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त की गई स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करेंगी। यह पहला मौका होगा जब मंधाना किसी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभालती नजर आएंगी।

You May Like