प्लायवुड दुकान में लगी आग, मेडिकल स्टोर तक पहुंची लपटें

इंदौर:नंदानगर स्थित एमआर-9 मजदूर चौक के पास गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे प्लायवुड दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने तेजी से फैलते हुए पास के मेडिकल स्टोर को भी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 25 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया.फायर ब्रिगेड एसआई सुशील दुबे ने बताया कि, जय गुप्ता की प्लायवुड दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की.

दुकान में लकड़ी और बुरादे की अधिक मात्रा होने से आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते बगल में स्थित जन औषधि केंद्र (मेडिकल स्टोर) तक पहुंच गई. आग ने मेडिकल स्टोर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी जल्दी फैली कि दोनों दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लगातार पानी डालकर आग को नियंत्रित किया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से रुक गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है

Next Post

राशिफल-पंचांग : 29 मई 2026

Fri May 29 , 2026
पंचांग 29 मई 2026:- रा.मि. 08 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी भृगुवासरे दिन 9/38, स्वाती नक्षत्रे दिन 10/55, परिघ योगे रात 4/43, बालव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. —————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 29 मई 2026 […]

You May Like