
छिंदवाड़ा। पेंच पार्क के बफर जोन में स्थित पेंच नदी के महादेव घाट पर एक ग्रामीण का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा हुआ पाया गया. पेंच पार्क और चांद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया. उक्त स्थान की जांच करने के बाद ग्रामीण का शिकार बाघ के द्वारा किए जाने की संभावना जताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिवनी के थाना कुरई के ग्राम टिकरी निवासी कमल पिता रावजी उईके 4 जनवारी को अपने घर से निकला था लेकिन फिर वह वापस घर नही लौटा. इस पर उसके परिजनों ने 5 जनवारी की शाम 6 बजे पेंच नेशनल पार्क के जमतरा वनपरिक्षेत्र के वनकर्मियों को सूचना दी कि कमल उईके 4 जनवारी को घर से निकला था फिर वह वापस नही लौटा, कमल उईके कभी कभी मछली मारने के लिए छिंदवड़ा क्षेत्र के पेच पार्क में स्थित पेंच नदी के महादेव घाट की तरफ जाया करता था इस बार भी वह मछली मारने के लिए महादेव घाट गया होगा लेकिन वह अभी तक घर नही लौटा. सूचना मिलने के बाद सिवनी पेंच पार्क की टीम चांद थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी और सिवनी पेंच पार्क की टीम और चांद पुलिस की टीम पेंच नदी के महादेव घाट पहुंची और कमल उईके की तलाश की तब संयुक्त टीम को वहां पर कमल उईके का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला. इस पर टीम ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए चौरई अस्पताल पहुंचा दिया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.
पार्क की टीम लगा रही अनुमान ००००
पेंच टाईगर रिर्जव के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि 6 जनवरी को प्रात: चांद थाने के पुलिसकर्मियों एवं पेचं टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों द्वारा पेंच नदी के किनारे कमल उईके की खोज की गई तो उनके शव क्षप्त विक्षत अवस्था में मिला. टीम को मौके पर मिले साक्ष्य से अनुमान लग जा रहा है कि उनके शव को किसी वन्य प्राणी, संभवत बाघ के द्वारा खाया गया है.टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा शासन के नियम अनुसार मृतक के परिवार को सहायता राशि दी जा रही है.
छिंदवाड़ा क्षेत्र में हुई घटना ००००
पेंच टाईगर रिर्जव के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना पेंच टाइगर रिजर्व के छिंदवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत गुमतरा कोर वन परिक्षेत्र में बौट छेडिय़ा अंतर्गत महादेव घाट नामक स्थान के पास घटित हुई. वन परिक्षेत्र गुमतरा कोर क्षेत्र अर्थात क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट अंतर्गत आता है, जहां आम व्यक्तियों का प्रवेश करना पूर्णत: प्रतिबंधित है. प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में चांद थाना के पुलिसकर्मी स्टाफ की उपस्थिति में मृतक का शव बरामद किया गया.
