
बागली/पुंजापुरा। दीपावली के बाद मंडी का शुभारंभ मंडी में आए किसान का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर किया गया इस दौरान मुहूर्त में किसान यश राठोर की मक्का फसल 39बोरी नीलामी में 2975 रुपए भाव में व्यापारी सुनील जायसवाल द्वारा खरीदी गई, इस दौरान अन्य व्यापारी धनराज हनवाल गोपाल गुप्ता रोहित जायसवाल मोहन खंडेलवाल राहुल खंडेलवाल भोलु राम जयसवाल योगेश जायसवाल लक्ष्मी चंद जायसवाल पप्पू जैन कैलाश जायसवाल एवं मंडी प्रबंधक सचिव दशरथ आर्य लेखपाल प्रताप सिंह डाबी उप मंडी प्रभारी गोवर्धन लाल राजपूत आदी उपस्थित रहे हम्माल संघ के सदस्यों ने कहा कि सीजन में कम से कम 20 से 25 दिन तक उन्हें भी रोजगार मिलता रहेगा इस वर्ष क्षेत्र में मक्का का बंपर उत्पादन हुआ है। कुछ दिनों के बाद लाल तुवर ज्वार एवं मूंग की खरीदी शुरू हो जाएगी।
