बीएचईएल को एसकेओच गोल्ड अवॉर्ड

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वंदे भारत परियोजना के लिए विकसित ‘एंटरप्राइज-वाइड इंटीग्रेटेड मोटर मैनेजमेंट सिस्टम’ के लिए प्रतिष्ठित एसकेओच गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त किया है।

नई दिल्ली में आयोजित 109वें एसकेओच समिट में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समिट की थीम ‘इंडिया इकोनॉमिक फोरम – फाइनेंसिंग द फाउंडेशन ऑफ इनक्लूसिव ग्रोथ’ थी। बीएचईएल की इस परियोजना का चयन देशभर के सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों से प्राप्त 500 से अधिक नामांकनों में से प्रस्तुति के लिए किया गया था।

बीएचईएल भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने पुरस्कार दिलाने में योगदान के लिए डीटीजी और टीपीटीएन टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गौतम मजूमदार और आकाश दानी भी उपस्थित रहे।

उपाध्याय ने टीमों की तकनीकी दक्षता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल समाधान के विकास और क्रियान्वयन ने बीएचईएल भोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

 

Next Post

क्षमावाणी महोत्सव पर निकली भव्य जैन शोभायात्रा

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। क्षमावाणी महोत्सव के अवसर पर सोमवार को मंगलवारा जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य जलयात्रा शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा इतवारा, चिंतामणि चौराहा, चौक, लोहा बाजार और हनुमानगंज होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने […]

You May Like