
सिरोंज। नगरपालिका द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेल महोत्सव का शहर में आयोजन कराया जावेगा. जिसके तहत शहर के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जावेगा. इस हेतु नगरपालिका
परिषद द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. वही नगर पालिका द्वारा शहर में एक नवीन खेल मैदान बनाए जाने की भी योजना है. शहर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तथा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए नगरपालिका द्वारा खेल महोत्सव आयोजित कराई जाने की योजना बनाई जा रही है. सीएमओ रामप्रकाश साहू ने बताया कि नगर के सभी स्कूलों का प्रतिवर्ष खेल महोत्सव कराये जाने के प्रस्ताव को नपा परिषद द्वारा मंजूरी दी गई है. जिसके तहत शहर के निजी एवं शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराया जावेगा. जिससे खेल प्रतिभाओं को उभरने का
कार्यालय नगर पालिका परिषद सिरोज
शहर में बनेगा नवीन खेल मैदान
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में एक नवीन खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. सीएमओ रामप्रकाश साहू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अनुविभागीय
मौका मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि यह खेल महोत्सव इसी वर्ष से आयोजित कराने की योजना है. जिसके लिए नगरपालिका द्वारा शिक्षा विभाग को पत्र भी लिखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान खो-खो,
अधिकारी को प्रस्ताव भेजकर नवीन खेल मैदान हेतु भूमि आवंटित कराने की मांग की जावेगी. जिसके बाद शहर में एक नवीन खेल मैदान का भी निर्माण कराया जावेगा.
कबड्डी सहित ओलंपिक के विभिन्न खेलों की नगर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की योजना है. इस दिशा में जल्द ही कार्य किया जावेगा. तथा इसी वर्ष से नगर में खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराया जावेगा.
