भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर देर रात बैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने की सूचना पर बैरागढ़ थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची घर से निकलने के बाद कहां गई, खंडहर तक कैसे पहुंची और उसकी हत्या किसने की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
