
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के हमीदपुर में रहने वाला जगदीश पिता उदय भान 39 साल सूरत की साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। दो माह से वह अपने घर हमीरपुर में था। रविवार को अर्जुन और दोस्त जगत के साथ वापस जाने के लिए झांसी सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। सोमवार तडक़े ट्रेन मक्सी रोड स्थित पिंगलेश्वर रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी इस दौरान गेट पर बैठा जगदीश अचानक गिर गया। जगत और अर्जुन ने रेलवे पुलिस को सूचना दी ट्रेन के रुकने पर और रेलवे पुलिस के घटना स्थल ट्रैक पहुंचने के बाद जगदीश को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
