क्षमावाणी महोत्सव पर निकली भव्य जैन शोभायात्रा

भोपाल। क्षमावाणी महोत्सव के अवसर पर सोमवार को मंगलवारा जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य जलयात्रा शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा इतवारा, चिंतामणि चौराहा, चौक, लोहा बाजार और हनुमानगंज होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। मार्ग में श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते हुए चल रहे थे। महिला मंडल और बहू मंडल की सदस्यों ने जिनवाणी जलयात्रा के दौरान पालकी भी उठाई।

श्री चौक धर्मशाला पहुंचने पर श्रीजी का विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

क्षमावाणी महोत्सव के तहत समाजजनों ने वर्षभर में जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और आपसी मैत्री, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पदाधिकारी और जैन समाज के कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Next Post

नरोत्तम मिश्रा ने कहा : 'जुगनुओं ने शराब पी ली है , अब सूरज को गालियां देंगे'

Tue Sep 29 , 2026
शिवपुरी: प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में ब्राह्मणों पर शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब ब्राह्मणों ने कभी राज ही नहीं किया तो उन्होंने शोषण कैसे किया। मिश्रा ने ब्राह्मण समाज […]

You May Like