धौंस जमाने सोशल मीडिया पर बमबाजी का वीडियो किया वायरल

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जगदम्बा नगर महाराजपुर में 5 अगस्त की रात्रि पाँच बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की थी। पुलिस ने मामले में चार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस बीच, बदमाशों द्वारा बमबाजी के दौरान बनाया गया वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि वे न सिर्फ सरेराह बमबाजी कर रहते हैं, बल्कि इलाके में अपनी धौंस और दहशत कायम करने के लिए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जगदम्बा नगर निवासी शिवा रजक ने 6 अगस्त को अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 11 बजे इलाके के ही 5 युवक शिवेन्द्र ठाकुर उर्फ बूची, सागर यादव, निहाल कोरी, आदि विश्वकर्मा एवं उदय पांडेय ने दहशत फैलाई थी । आरोपी सागर और शिवेन्द्र ने जेब से निकालकर एक के बाद एक दो सुअर मार बम उसके घर पर मारे थे। बम सीधे मकान की दीवार पर टकराकर जोरदार धमाके के साथ फटे थे। इसके बाद आरोपी शिवा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। बदमाशों ने मकान पर 3 सुअर मार बम फेंके थे। इस हमले में शिवा के मकान की दीवार पर लगीं टाइल्स और मुख्य गेट में लगी फाइबर सीट चकनाचूर हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अब इन शातिर बदमाशों ने अब अपनी धौंस जमाने और आम जनता के बीच खौफ पैदा करने के लिए बमबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो मुख्य आरोपी शिवेन्द्र ठाकुर की सोशल मीडिया आईडी से वायरल किया गया है। टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि मामले में पीडि़त की शिकायत पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी निहाल अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। बदमाशों द्वारा वायरल किया गया वीडियो संज्ञान में आया है। यह कब, कहाँ और किस इंटरनेट नेटवर्क से अपलोड किया गया है, इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

शहर के चर्चित कॉलोनी डेवलपर ने अपने ही ऑफिस में लगाई फांसी

Sun Sep 27 , 2026
इंदौर. शहर के चर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी और कॉलोनी डेवलपर बंटी नागर ने रविवार को साकेत नगर स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. देर रात को निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. नागर प्रॉपर्टी कारोबार से लंबे समय से […]

You May Like