सामुहिक विवाह समारोह में दो हजार जोड़ो को सीएम का आशीर्वाद 

झाबुआ। गुरूवार को झाबुआ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनांतर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झाबुआ जिले के राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनांतर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह में लगभग 2 हजार जोड़ो को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशिर्वाद देकर विशाल सामुहिक विवाह के साक्षी बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसा विशाल विवाह समारोह आनंदित कर रहा है, 2 हजार जोड़ो को परिणय सूत्र में बंधते हुए देखना एक नया अनुभव है। यह उन 4 हजार परिवारों के लिए एक सुखद अवसर है एवं इस विशाल समारोह में मंत्रोच्चार से धरती गुंजायमान हो चूंकि है। उन्होंने सभी वरों से कहा कि अपनी बेटियों का कन्यादान किया है इनका जीवन खुशियों से भरा रहे यही मंगल कामना है। उन्होने कहा भगवान सूर्य को साक्षी मानकर आज 2 हजार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है। मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है, इसमें माध्यम से 7 फैेरों के माध्यम से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन स्थापित होता है। ईश्वर से मंगल कामना है कि आपके जीवन में सदैव खुशिया रहे। आज यहां निकाह भी हुए हैं, उन बहनों को भी बधाई। आज सामूहिक विवाह के आनंद में क्या हिंदु, क्या मुस्लिम सब एक जगह जुटे हैं। हमारी मुस्लिम बहनों को भी मुख्यमंत्री निकाह योजना का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा जिले की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप करते हुए ट्राइबल जैकेट झूलडी पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पुष्पवर्षा और जनता का अभिवादन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वैवाहिक जोड़ो पर पुष्पवर्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया और जनता का अभिवादन किया।

Next Post

खरीदी केन्द्रों में जिन पर लगे अनियमितता के आरोप उनकी फिर लगी ड्यूटी

Thu Mar 27 , 2025
सीधी। जिले में खरीदी केन्द्रों में खाद्यान्न शार्टेज के मामले में फंसे प्रभारियों एवं कम्प्यूटर आपरेटरों की ड्यूटी फिर से लगा दी गयी है। खरीदी केन्द्रों में खाद्यान्न शार्टेज को रोकने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश के आयुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा 12 मार्च 2025 को […]

You May Like